Samastipur

Samastipur News:ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर के डॉक्टरों ने महिला के स्पाइन का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया

Samastipur News;समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हड्डी अस्पताल शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर में एक बार फिर स्पाइन के एक जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया गया है। दर्द से परेशान मुजफ्फरपुर के सकरा सुंदरपुर निवासी मनोज कुमार राय की 28 वर्षीया पत्नी शोभा देवी का समय पर ऑपरेशन करके उसे नया जीवन दिया गया है। मनोज पत्नी के इलाज के लिए पिछले करीब तीन महीने से इधर उधर भटक रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बाद में परिजन जानकारी के बाद समस्तीपुर मोहनपुर स्थित शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर सेंटर के प्रख्यात सर्जन डॉ एमके अजय ने 24 सितंबर को इसका सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के मात्र 14 दिनों बाद ही उसे परेशानी से लगभग मुक्ति मिल गयी। फाइनल रूटीन चेकअप के लिए महिला मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। बीमारी से मुक्ति मिलने के बाद शोभा देवी ने बताया कि कमर एवं पैर में असहनीय दर्द हो रहा था। इससे काफी परेशानी थी। डॉ एम के अजय ने बताया कि इस मरीज को डिस्क प्रो-लैप्स की बीमारी थी। रीढ़ की हड्डी के बीच का नस दब गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!