Samastipur

दलसिंहसराय के प्रभुजी घाट पर भी दिखेगी मिथिला पेंटिंग की झलक,बैठक मे चर्चा

दलसिंहसराय | शहर के वार्ड 5 स्थित प्रभु जी घाट पर शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कानू युवा एकता संघ की बैठक अनिल साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे इस वर्ष घाटो की दिवाल और सीढ़ी को पूर्ण रूपेण मिथिला पेटिंग से पेंटिंग करवाया जायेगा। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही महिलाओं के लिए पूजा अर्चना के लिए घाट पर अलग से व्यवस्था की जाएगी, घाट पर सूर्य भगवान की मूर्ति को स्थापित करते हुए दो दिनों तक विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था कमेटी द्वारा किया जायेगा। सभी भक्तों के लिए घाटो पर दूध, दही की व्यवस्था रहेगी। बैठक में सभी सदस्यों के द्वारा हर वर्ष की तरह सर्व सम्मति से अध्यक्ष अनिल साह, कोषाध्यक्ष कुमार शानू, सचिव चंदन कुमार का चुनाव किया गया। मौके पर विक्रम कुमार आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!