Patna

Patna:8 महीने के बच्चे को ट्रेन में छोड़कर गई महिला,शख्स ने जीआरपी को सौंपा

Patna news:मोतिहारी।सीतामढ़ी से रक्सौल की तरफ आने वाली लोकल ट्रेन में आदापुर पहुंचने के दौरान आठ महीने की बच्ची को ट्रेन की बोगी में छोड़कर महिला फरार हो गई। ट्रेन की बोगी में मौजूद अमित नाम के यात्री बेतिया की तरफ जाने वाले थे, उन्होंने बच्ची को रक्सौल पहुंचने के दौरान जीआरपी को सौंपा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अमित ने जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से बताया कि आदापुर में जब ट्रेन रुकी उसी समय बच्ची को एक महिला ने ट्रेन में छोड़ा और फरार हो गई। अमित ने बताया कि जब ट्रेन खुली तो महिला को खोजा भी गया लेकिन वह स्टेशन से चली गई थी। बच्ची को जीआरपी को सौंपा गया।

 

जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक मामला दर्ज कर बच्ची को रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया है। स्वास्थ्य जांच कराकर बच्ची को मोतिहारी बाल गृह में रखा जाएगा। रेलवे चाइल्ड लाइन के केस वर्कर राहुल कुमार, कुंदन कुमार और बबलू कुमार ने जीआरपी में कागजी कार्रवाई कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे है। उसके बाद बच्ची को बाल गृह में सौप दिया जाएगा।

 

सोमवार को एक नवजात बच्ची को लोकल ट्रेन से बरामद किया गया था। उसका स्वास्थ्य जांच कराकर रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा बाल गृह भेजा गया था। उस बच्ची के परिजन कौन हैं, उसका अभी तक पता नहीं चला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!