Patna

दिवाली गिफ्ट,बढ़ेगा 4% DA:10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा,नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज

Patna News:बिहार सरकार सरकारी कर्मियों को दीपावाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस दौरान सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते पर हरी झंडी दी जा सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वित्त विभाग ने कैबिनेट सचिवालय को महंगाई भत्ता का प्रस्ताव भेजा है। कैबिनेट की मीटिंग सुबह 11 बजे बुलाई गई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में महागठबंधन सरकार के सभी मंत्री बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा वित्त विभाग से है।

 

महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा

 

सरकारी सेवकों और पेंशन पाने वाले पेंशनधारियों को डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सरकारी सेवकों को और पेंशनधारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियो और पेंशनर को यह लाभ मिल रहा है। DA में चार फीसदी का इजाफा किया जाएगा। DA को 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 किया जाएगा।

 

5 लाख कर्मचारी और इतने पेंशन भोगी को फायदा

 

सरकार के फैसले के बाद बिहार के 5 लाख सरकारी सेवकों फायदा मिलेगा। जबकि इतने ही पेंशन भोगी इससे लाभान्वित होंगे। एक जुलाई 2023 से इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। दिसंबर के सैलरी में एरियर दिया जाएगा।

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 अक्टूबर को DA में इजाफा किया था

 

केंद्रीय कर्मियों और पेंशनधारियों को DA में इजाफा पहले ही किया गया है। 18 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट में यह फैसला लिया है। केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार त्योहारी तोहफा देते हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक जुलाई 2023 से लागू की है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!