Ajab Gajab NewsPatna

“Love Story;विदाई में प्रेमिका के साथ ससुराल पहुंचा प्रेमी:दुल्हन के साथ कमरे में पकड़ाया तो लड़की बोली मुझे बॉयफ्रेंड संग रहना..

Love Story: Patna ;बेतिया में प्रेमिका की शादी में प्रेमी शामिल हुआ। इतना ही नहीं शादी के बाद जब विदाई की बारी आई तो वो दुल्हन का भाई बन गया और लड़की के साथ उसके ससुराल पहुंच गया। वहां दुल्हन ने सभी रस्मों को पूरा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

देर रात वो अपने कमरे में चली गई। इस बीच खुद को लड़की का भाई बताने वाला प्रेमी भी कमरे में जाने की जिद करने लगा। ससुराल वालों ने भी दुल्हन का भाई समझकर बात मान ली। इस दौरान ससुराल वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई हो गई। उसका सिर मुंडवा दिया। मामला नौतन थाना क्षेत्र कुंजलहीं गांव का है।

पूरा मामला सामने आने के बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। बाद में पंचायत में मामले का निपटारा किया गया। शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने पति को छोड़ दिया।

30 अक्टूबर को शादी हुई थी

नौतन प्रखंड के कुंजलहीं गांव के शेखावत हवारी के बेटे मुश्ताक हवारी का निकाह 30 अक्टूबर को अमवा मंझार निवासी की बेटी के साथ हुआ था।। बारात समय पर कुंजलहीं गांव पहुंची थी। शादी में दुल्हन का आशिक अंगू हवारी (22) भी शामिल हुआ था। शादी खुशी-खुशी हुई थी।

ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन ने आपत्ति जता दी। 31 अक्टूबर को प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। दुल्हन ने अपने मायके में फोन किया और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी।

1 नवंबर को पंचायती हुई

1 नवंबर को प्रेमिका की जिद पर पंचायती हुई। खंड्डा पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों की पंचायत बुलाई गई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों से बात करके मामले का हल निकाला गया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों के बीच कागजी प्रक्रिया को पूरा कर दुल्हन को उसके माता-पिता और आशिक के साथ वापस भेज दिया गया।

एक साल से था अफेयर

लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। लड़की के घर से 100 मीटर की दूरी पर लड़के का घर है। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। लड़के की उम्र 22 साल है और लड़की की 20 साल। दुल्हन ने शादी के 2 दिन बाद ही पति को छोड़ दिया।

सरपंच प्रतिनिधि ने लड़की से की पूछताछ

खड़ा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चौधरी ने कहा कि बुधवार सुबह मुझे कुंजलही गांव से फोन आया और घटना के संबंध में बताया गया। जिसके बाद मैं वहां पहुंचा और पूरे मामले को समझा। पता चला कि लड़की अपने चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक की स्थिति में पकड़ी गई थी। इसके बाद मैंने लड़की को बुलाया और उससे भी पूछताछ की।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!