Patna

नाबालिग लड़की ने बाइक पर किया स्टंट..पिस्टल लहराते बनाई रील;अब हिरासत में

Patna news:मुजफ्फरपुर।ऐसा कोई जिला नहीं जो मुजफ्फरपुर वालों से हिला नहीं…इस डायलॉग के साथ मुजफ्फरपुर की एक लड़की का हाथ में पिस्टल और बाइक पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। लड़की नाबालिग है, और सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती है। वीडियो वायरल होते ही अब पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है और हथियार से संबंधित पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इफत्त एक्सक्वीन के नाम से बने लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 1300 फॉलोवर्स हैं। 31 वीडियो अपलोडेड हैं। इनमें तीन वीडियो सोशल मीडिया वायरल है। दो वीडियो में लड़की भोजपुरी डायलॉग पर हथियार लहरा रही है। वहीं, तीसरे वीडियो में लड़की बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रही है।

 

 

वीडियो वायरल होने के बाद हिरासत में लड़की

 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस की स्पेशल टीम लड़की की तलाश में जुट गई। पुलिस उसकी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। फिर उसके घर का पता लगाया। इसके बाद पुलिस लड़की के घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लड़की माड़ीपुर इलाके से पकड़ी गई है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

बाइक स्टंट का वीडियो पताही हवाई अड्डे के पास का है।

पुलिस ने बताया कि शहर के सिटी पार्क में हथियार के साथ का रील और पताही एयरपोर्ट के पास बाइक स्टंट का वीडियो बनाई है। सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद साइबर क्राइम की टीम मामले की जांच कर रही थी। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!