Vaishali

Samastipur:विभूतिपुर में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प,कई लोग जख्मी

Samastipur ।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मानाराय टोला में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष ने हरवे हथियार से लैश होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. इसमें एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जख्मियों की पहचान मनाराय टोल वार्ड निवासी सुरेश झा (75), शंभूशरण झा, रंजू देवी, प्रतीश सुमन, काजल पल्लवी के रूप में हुई है.

 

 

सदर अस्पताल में जख्मी शंभूशरण झा ने बताया कि शनिवार को अपने घर के दरबाजे पर निजी जमीन में  चहारदीवारी का काम करवा रहे थे. इसी दौरान पड़ोस के ही बीस-पच्चीस की संख्या में हरवे हथियार से लैश  लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहरमी से मारपीट की. इस दौरान घर में लूटपाट व महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी किया. जख्मियों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!