Samastipur

Dalsinghsarai News;डांडिया नाईट में देर रात तक थिरकते रहे शहरवासी,खूब किया मस्ती

दलसिंहसराय।Dalsinghsarai News.शहर के बस स्टेण्ड स्थित एक निजी रिसोर्ट परिसर में गुरुवार की देर शाम एवेंटोहलिक इवेंट्स के द्वारा डांडिया नाईट सीजन 2 के आयोजन हुआ.जिसका शुभारंभ विद्यासागर यादव, दिलीप श्रीवास्तव,विवेक दत्त,सुधांशू कुमार चौधरी,बबिता कुमारी,निधि ज्वेल,पल्लव पारस एवं विवेक अग्रवाल सहित अन्य आये अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने देर रात तक डांडिया स्टिक के साथ भक्ति एवं बॉलीवुड गीतों पर डांडिया एवं गरबा डांस का खूब मजा लिया.कार्यक्रम में उपस्थित डीजे आदित्या एवं एंकर अक्षय कुमार ने डांडिया प्रतिभागियों को देर रात तक डांस करने पर मजबूर कर दिया.आयोजन में डांसहोलिक पीपल स्टूडियो के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य महिषासुर मर्दिनी एवं मिथिलांचल का लोक नृत्य झिझिया की जम कर सराहना की गई।

 

 

 

जिसमें श्रेया,आयुषी, आँचल,मौसम,मनीषा,रुचि, सृष्टि, आरती सहित अन्य बच्चे शामिल थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक पंकज गुप्ता,कोरियोग्राफर अंकित कुमार, केशव,साकेत,विकास, राजा, रणधीर,निखिल ने अपनी अपनी भूमिका निभाई.डांडिया कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रतिभागी एवं शहरवासी शामिल हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!