Begusarai

बेगूसराय मे जुलूस पर पथराव मामले में दो केस 35 अज्ञात व 18 नामजद,जाने पुरी घटना 

बेगूसराय।स्थानीय शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव किए जाने के मामले में थाने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है। दर्ज की गयी दोनों एफआईआर में अलग-अलग 9-9 नामजद लोगों और 35 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह शाहपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि बुधवार को शाहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव के मामले दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहला एफआईआर पुलिस के बयान पर शाहपुर के चिटुर सोनार, छोटन सोनार, अविनाश सोनार, लक्की सोनार व रक्की सोनार समेत 9 नाजजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है। जबकि ऋषभ सोनार के बयान पर 9 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि बुधवार को शाहपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। गाली-गलौज, बकझक के बाद मारपीट की गयी। इसी दौरान शाहपुर बाजार के समीप आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 84 के पास पथराव किया गया था। इसमें कई लोग चोटिल हो गए थे।

 

पथराव की घटना के बाद खलबली मच गयी थी। घटना के बाद पुलिस चौकस व सतर्क होकर पूरी एक्शन में आ गयी थी। पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना के तत्काल बाद शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य बनी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, माहौल शांतिपूर्ण है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!