DalsinghsaraiSamastipur

“Dalsinghsarai:NH 28 पर मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप की ठोकर से घायल व्यापारी की इलाज के दौरान हुई मौत

Dalsinghsarai:दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक होटल के पास पिकअप की ठोकर से घायल फेरी कारोबारी की मंगलवार रात पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कारोबारी की पहचान दलसिंहसराय शहर के चाकसेखू मोहल्ला के वार्ड- 5 निवासी मोहन मंडल (50) के रूप में की गई है। मौत के बाद परिवार के लोग देर रात शव लेकर दलसिंहसराय पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साड़ी फेरी का कारोबार करते थे।

मृतक कारोबारी के भतिजे विजय कुमार मंडल ने कहा कि मोहन मंडल साड़ी फेरी का कारोबार करते थे। पिछले सप्ताह मॉर्निंग वॉक के दौरान एनएच-28 पर पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी थी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

 

 

उन्हें उपचार के लिए दलसिंहसराय सराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां से उन्हें सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा की शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिक दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!