New To India

Post office scheme में निवेश का कर रहे हैं प्लान,जानें कौन-सी स्कीम में मिलता है ज्यादा ब्याज दर का लाभ

 नई दिल्ली। Post office scheme।आज के समय में निवेश करने के लिए कई सारे प्लान मौजूद है। निवेश करना तभी सफल माना जाता है जब इससे काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। कई लोग शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन निवेश विकल्प में जोखिम की संभावना होती है। अगर आप भी निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप बैंक के साथ पोस्ट ऑफिस स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम है। आज हम आपको बताएंगे कि पोस्ट ऑफिस कि किस स्कीम में आपको ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस से पहले आपको बता दें कि आप सुकन्या समृद्धि, महिला सम्मान योजना, सीनियर सिटीजन मंथली स्कीम और कई स्कीम में निवेश कर सकते हैं। हर तिमाही में इन स्कीम की ब्याज दर को बदला जाता है।

 

 

 

 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) में आपको 8.2 फीसदी और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में 8 फीसदी का ब्याज मिलता है। इन स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलता है।

 

 

 

 

 

टैक्स बेनिफिट

पोस्ट ऑफिस में आप लॉन्ग टर्म के साथ शॉर्ट टर्म प्लान में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम में टैक्स बेनिफिट का लाभ नहीं मिलता है तो कई पोस्ट ऑफिस स्कीम में आयकर अधिनियम 1961 (Income Tax Act 1961) के 80C के तहत टैक्स बेनिफिट का लाभ दिया जाता है।

Post Office Savings Schemes

 

निवेश की राशि

जैसे की ऊपर हमने आपको बताया कि हर तिमाही सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस स्कीम में ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। ऐसे में आपको निवेश करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि स्कीम का टेन्योर (Tenure) कितना है और उसमें टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) का लाभ मिलता है या नहीं। इसके अलावा टीडीएस डिडक्शन (TDS Deduction) के बारे में भी जरूर जानें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!