महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति बोला- कुछ दिनों से मायके में रह रही थी
बेगूसराय में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना लाखों थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर की है। मृत महिला की पहचान जमुई जिले के रहने वाले बबलू कुमार की पत्नी अंजना देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति बबलू कुमार ने बताया है कि कुछ दिन पहले अंजना देवी अपने मायके आई गई थी।
आज अचानक पता चला कि मायके में ही अंजना देवी ने घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। लेकिन अंजना देवी ने किस कारण से आत्महत्या की है वह भी समझ में नहीं आ रहा है।
फिलहाल इस घटना की सूचना लाखों थाना पुलिस को लगी। मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वही लाखो थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया है कि पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने मायके में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
