Samastipur

समस्तीपुर में बुलेट सवार कोचिंग संचालक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में मारी ठोकर,हुई मौत

समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के पास बुलेट बाइक सवार एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर यादव के पुत्र शशिकांत कुमार बीते रात समस्तीपुर से हसनपुर अपने घर बुलेट बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान डिहुली गांव के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और उनकी मृत्यु हो गई। मृतक शशिकांत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में स्टडी क्लब नाम से कोचिंग चलाते थे। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!