DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:पुलिस रात्रि में करती रही गस्त,दूसरी ओर चोरों ने थानाध्यक्ष के आवास में ही कर लिया लाखों की चोरी 

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापति नगर पुलिस रात भर क्षेत्र में पुलिस गश्ती करने का दावा करती है। इस बीच बेखौफ चोर थाना अध्यक्ष के आवास में घुसकर आराम से चोरी करता है और सभी सामानों को लेकर निकल जाता है। लेकिन गश्त लगाते पुलिस को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। घटना सोमवार रात की बताई गई है। चोरों ने थाना से कुछ ही दूर स्थित आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

चोरों ने विद्यापतिनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष और वर्तमान में रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार के सरकारी आवास का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने थानाध्यक्ष के आवास से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया है कि चोर एलइडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, बैटरी के साथ कई कीमती सामान उठा कर ले गए। आसपास के लोगों ने बताया कि पूर्व थानाध्यक्ष का तबादला कुछ दिन पूर्व रोसड़ा थाने में हो गया था, तब से यह मकान बंद रहता था।

 

 

 

घटना की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर का मुआयना कर चोरी की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शीघ्र ही चोरी की घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, चोरी की इस घटना से आसपास के लोगों में चोरों का डर समा गया है। उनका कहना है कि जब पुलिस का ही घर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। विदित हो कि पूर्व थानाध्यक्ष का सरकारी आवास प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित विद्यापतिनगर थाने के समीप है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!