Patna

मैं नेताओं को सलाह देकर चुनाव जिता सकता हूं तो आप भी उनमें से एक हो सकते हैं: प्रशांत किशोर

पटना।सीतामढ़ी: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं। हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा में लंबे समय से ऐसा होते आ रहा है। भाजपा को आप बिहार में देख लीजिए, बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी इनके बाबूजी हैं शकुनी चौधरी, ये कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। ये दिखाता है कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा हो गया है। बिहार की आबादी है 13 करोड़ इनमें साढ़े तीन करोड़ परिवार के लोग यहां रहते हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बन रहे हैं। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में पैदल यात्रा करके लोगों को संगठित कर रहा हूं। अगर कोई ईमानदार व्यक्ति है और चुनाव लड़ना चाहता है और उसके पास पैसा नहीं है तो मैं उन्हें समझा रहा हूं कि आपको संसाधन की चिंता नहीं करी है। अगर आपके बाबूजी लालू प्रसाद यादव नहीं है मंत्री, विधायक नहीं है तो कोई बात नहीं आपको घबराने की जरूरत नहीं है अगर हम उनको सलाह दे सकते हैं तो आपको भी सलाह दे सकते हैं। आपको सलाह भी दिया जाएगा और संसाधन भी आइये और समाज में अपनी जगह और पहचान बनाइयए । जन सुराज अभियान चलाया ही इसलिए जा रहा है ताकि समाज से अच्छे लोग ढूढ़ कर लाया जाए और समाज का उत्थान किया जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!