Patna

राष्ट्रपति का तीन दिवसीय बिहार यात्रा कल से:पहले दिन चौथे कृषि रोडमैप का करेंगे लोकार्पण 

पटना।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तीन दिवसीय बिहार यात्रा बुधवार से शुरू होगी। इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन, गांधी मैदान, तख्त साहिब सहित शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा 200 मजिस्ट्रेट और 250 पुलिस अधिकारियाें के साथ 1200 से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही घुड़सवार दल भी कार्यक्रम स्थल के आसपास गश्त करेगा। राष्ट्रपति के कारकेड जाने-आने के लिए दो मार्ग तय िकए गए हैं। एक बेली रोड और दूसरा अटल पथ से जेपी गंगा पथ, पाटलि पथ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन दोनों मार्गों पर तैयारी चल रही है। पहले दिन राष्ट्रपति द्वारा बापू सभागार में चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद राजभवन आएंगी। शाम में श्रीहरिमंदिर साहिब जाएंगी। अगले दिन 19 अक्टूबर को मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाएंगी। वहां से लौटने के बाद पटना एम्स में छात्रों को संबोधित करेंगी। 20 अक्टूबर को गया केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। गया से ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

आज होगा रिहर्सल

 

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कारकेड का रिहर्सल सोमवार को होगा। निर्धारित समय और निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान निर्धारित मार्ग आमलोगों के लिए बंद रहेगा। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्र ने एसंबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग कराने के साथ रंग-रोगन करने का निर्देश दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!