DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय की खबर;सीने पर कलश रख माँ दुर्गा की आराधना में जुटी संगीता,हो रही चर्चा

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के खाटूश्याम धाम स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था विश्वास का स्थल बना हुआ है। कलश स्थापना का संकल्प लेकर स्व. नागेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता देवी आस्था व विश्वास के साथ के साथ अन्न एवं जल का त्याग कर मां दुर्गा की आराधना में अपने सीने पर कलश रख पूजा अर्चना में लीन है। संगीता देवी द्वारा लिया गया सकंल्प पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने सीने पर गंगाजल से भरे कलश रखकर देवी दुर्गा की पूजा शुरू की है। उन्होंने बताया कि मैं इन कलशों को अगले 9 दिनों तक पूर्ण उपवास रखते हुए अपने सीने पर रखे रहूंगी। माता रानी का पिछले कई सालों मैं नवरात्रि के अवसर पर सिर्फ गंगाजल व तुलसी पर व्रत कर रही हूं। माता ने मेरी मन्नतें पूर्ण की है। इस वर्ष सीने पर कलश लेकर पूजा आराधना में जुटी हूं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!