DarbhangaPatna

खेलने के दौरान आंगन के हौदी में डूबा बच्चा,दादा ने निकाला बाहर;हुई मौत

पटना।दरभंगा के गौड़ाबौराम अंचल क्षेत्र के करकौली गांव में खेलने के दौरान आंगन के हौदी में गिरने से बालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि अजय पासवान का 3 साल का बेटा अर्जुन कुमार पासवान अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते हैंडपंप के पानी की हौदी में गिर गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थोड़ी देर के बाद जब बच्चे की मां उसे पुकारी और आंगन में बच्चे को नहीं देखकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बच्चे के दादा उत्तम पासवान ने पानी की हौदी से बच्चे को बाहर निकाल कर उसे बिरौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

हैंडपंप के पानी की हौदी में गिर गया मासूम।

वहीं बालक की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की मां रंजन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेहोश हो गई। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा भाई था।

 

 

मां का रो-रोकर बुरा हाल।

परिजनों ने बताया कि गांव में नाला का निर्माण हुआ रहता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पंचायत के मुखिया बिजली पासवान ने बताया कि मृतक बच्चे का पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाई जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!