Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसा;दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गए, जिसमें से एक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेजा गया है। घटना कल्याणपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र में घटी। दोनों शवों को जब्त कर पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ के कल्याणपुर थाने के वासुदेवपुर पीड़स्थान के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा पीएमसीएच में जीवन की जांग लड़ रहा है। मृतक शहर के मगरदही वार्ड 25 मोहल्ला के सुनील साह 50 बताए गए हैं। जबकि उनके पुत्र राज कुमार साह को गंभीर स्थिति में पटना भेजा गया है।

 

 

सड़क हादसे में जख्मी को सदर अस्पताल लाते लोग

दोनों आधी रात को कल्याणपुर थाना क्षेत्र से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान वासुदेवपुर पीड़स्थान के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही सुनील साह की मौत हो गई। वहीं राजकुमार को पुलिस की 112 नंबर टीम ने सुबह सदर अस्पताल लाया। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हुई है। इसके बाद परिवार वाले पहुंचे।

 

सड़क हादसे में महिला की मौत

 

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के रहुआ सेंट्रल बैंक के पास कार की ठोकर से इसी मोहल्ला के स्व. सीमाराम साह की पत्नी देवकी देवी (50) की मौत हो गई। महिला के शव को रोसड़ा पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कुशेश्वरस्थान की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गई।

 

बाइक की ठोकर से जख्मी

दलसिंहसराय थाने के बल्लो चक के पास बाइक की ठोकर से दलसिंहसराय मेनबाजार निवासी जगदीश मंडल के पुत्र मोहन मंडल जख्मी हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!