DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय की खबर:एनएच 28 पर पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारा धक्का,गंभीर हालत में रेफर 

दलसिंहसराय थाने के बल्लोचक में एनएच 28 पर रविवार को पिकअप की ठोकर से दलसिंहसराय शहरी वार्ड 5 निवासी मोहन मंडल (52) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया गया कि वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठोकर मारनेवाले पिकअप को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हादसे के बाद जख्मी को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया जंहा से रेफर होकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। जख्मी के परिजनों ने बताया कि जख्मी को गम्भीरवस्था में बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

 

 

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!