Samastipur

समस्तीपुर की खबर;पानी भरे गड्‌ढे से संदिग्ध अवस्था में महिला का शव हुआ बरामद

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर।थाना क्षेत्र के महमद्दीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 मनीयर गांव के एक पानी भर गढ़े से शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान मनीयर निवासी छोटे साह की पत्नी सोनी देवी 25 वर्ष के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार महिला रात से ही घर से गायब थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह कुछ लोगों की नजर गड्‌ढे में महिला का शव तैरते देखा। इसकी सूचना परिजन एवं स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर दारोगा नरेश यादव ने पहुंच कर मामले की जांच की। शव के बारे जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा है। फिलहाल इसकी जानकारी मृतक के माता पिता को भी दे दी गई है। मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी रामप्रीत साह की पुत्री बताई जाती है। शाम तक थाना में किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!