BegusaraiSamastipur

बेगूसराय की बेटी श्रुति वर्मा के मिस बिहार प्रतियोगिता में सफलता पर चित्रांश मंच ने किया सम्मान

।बेगूसराय।देश में अगर महिला सशक्तिकरण को लेकर अगर किसी ने बेहतर काम किया है तो वो बिहार की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार है। जिन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव काम किया। जिसका परिणाम ये है की आज बेगूसराय जैसे छोटे शहरों की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। ये बातें मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने चित्रांश मंच द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में आइएमए हॉल में कही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बेगूसराय की बेटी श्रुति वर्मा के मिस बिहार प्रतियोगिता में सफलता मिलने को लेकर चित्रांश मंच द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार की संध्या किया गया। सम्मान समारोह में आई ग्लैम सेकेण्ड रनर मिस बिहार श्रुति वर्मा को सम्मानित किया गया। श्रुति को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, उपमहापौर अनीता राय, आई ग्लैम की निदेशक देवजानी मित्रा, जानी मानी शिक्षविद स्वप्ना चौधरी, आइएमए सचिव व ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी, सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह, बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप, चित्रांश मंच के अध्यक्ष समीर शेखर, दिलीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से दिया।

 

वहीं पटना से इस कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची आई ग्लैम की निदेशक देवजानी मित्रा को भी अतिथियों ने फूल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर मटिहानी विधायक ने कहा की बेटियों को हमेशा आगे बढ़ने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को युही प्रयास करते रहना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!