BhagalpurPatna

गंगा स्नान के लिए भागलपुर आ रही थी महिला,बाइक से गिर कर महिला की मौत,सुल्तानगंज में हुआ हादसा

पटना।भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलगौरी मोड के पास बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से गंगा स्नान के लिए आ रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर आई थी। वहीं, दिलगौरी मोड़ के पास अचानक चलती बाइक से गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

 

महिला को लोगों ने रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

इस घटना के बाबत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर स्थित बरारी ओपी पोस्ट पर महिला के परिजनों ने फर्द बयान दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!