Patna

दुर्गापूजा में पंडाल और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य, जबरन चंदा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

पटना।नालंदा.दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी ने कई निर्देश दिए हैं। सभी प्रतिमाओं, पंडाल और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। आयोजकों में से कम से कम 20 लोगों का नाम और पहचान पत्र देना अनिवार्य है। इन सभी लोगों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर उन्हें लाइसेंल की शर्तों की स्पष्ट जानकारी देते हुए इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। सभी पूजा पंडाल के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेना भी अनिवार्य होगा। पंडाल में अग्निशमन उपकरण लगाना भी अनिवार्य है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पंडाल में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार जरूरी

 

पंडाल में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार जरूरी है। पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी अनिवार्य होगा। सभी पूजा पंडालों की सेफ्टी ऑडिट कराई जाएगी। इसमें विद्युत कनेक्शन, फायर सेफ्टी और पंडाल की ठोसता की जांच की जाएगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएंगे।

 

डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी

 

लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी नए विसर्जन मार्गों के लिए सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। पूजा के अवसर पर जबरन चंदा वसूली करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

 

सभी विसर्जन मार्गों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक विसर्जन जुलूस की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ड्रोन कैमरे के माध्यम से सभी जगहों पर नजर रखी जाएगी।

 

 

 

ट्रैफिक प्लान का सख्ती से अनुपालन के निर्देश

 

शहरों में बनाए जा रहे तोरणद्वार से ट्रैफिक बाधित नहीं होनी चाहिए। सभी तोरणद्वार की जांच कर इसे ट्रैफिक के अनुकूल बनाने को कहा गया। सभी शहरी क्षेत्रों के लिए, विशेष रूप से बिहारशरीफ के लिए स्पष्ट ट्रैफिक प्लान बनाकर सख्ती से अनुपालन का निर्देश है।

 

विसर्जन जुलूस में किसी तरह का अस्त्र, शस्त्र, लाठी आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। सभी स्तरों पर फ्लैग मार्च होगा। गहन पेट्रोलिंग के साथ साथ पैदल गश्ती की भी व्यवस्था होगी। जहां भी रावण वध का कार्यक्रम होता है, उस स्थल की बारिकी से निरीक्षण होगा। उक्त स्थल पर पर्याप्त जगह और निकास की व्यवस्था हो। सभी शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त साफ-सफाई का निर्देश नगर निगम और अन्य सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को दिया गया।

 

सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही

 

असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी को दिया गया। बिहारशरीफ शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रशासनिक केंद्र बनाए जाएंगे। जहां दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह के अफवाहजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी/पोस्ट करने वालों तत्वों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!