Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;शुष्क रहेगा जिले का मौसम सुबह में छाएंगे हल्के बादल,जल्द ठंड देगा दस्तक

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में मानसून की सक्रियता नहीं के बराबर रह गई है। हालांकि सुबह के समय आसमान में बादल छा रहे हैं। इस बीच जिला में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए सामान्य से उपर रह रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहते हुए 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान आधा डिग्री से अधिक रहते हुए 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह में बादलों के बीच सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी जबकि दोपहर में 51 फीसदी रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया कि इस बीच 1.2 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम बादल छाए रहने से सुबह में आर्द्रता अधिक रहेगी। वहीं दोपहर में कम आर्द्रता के बीच उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!