Indian RailwaysNew To India

“IRCTC News;रेलवे 919 रुपये की EMI पर कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन,जानिए टूर डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश-विदेश के पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज का संचालन करता है. वहीं, दूसरी तरफ देश के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का टूर पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका
इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जायेंगे. नौ रात और 10 दिनों का यह टूर पैकेज 17 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक संचालित किया जाएगा. खास बात यह है कि इस टूर पैकेज को आप मात्र 919 रुपए प्रति महीने की ईएमआई पर भी बुक कर सकते हैं.

जानिए इस टूर पैकेज का डिटेल
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को  ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा.

अलग-अलग श्रेणी के अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 है जिसमें सेकेण्ड क्लास एसी की कुल 49 सीटें हैं. वहीं 3 एसी में कुल 70 सीटें और स्लीपर क्लास में कुल 648 सीटें उपलब्ध हैं.

ADVERTISEMENT

इस यात्रा के लिए गोरखपुर , मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर से ट्रेन मे चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है.

इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी की तरफ से पर्यटकों को नाश्ता और दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण कराया जायेगा.

जानिए कितना होगा किराया
इस टूर पैकेज के लिए इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18950 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 17850 रुपये है. इसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31800 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य  30500 रुपये है. इसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!