sportsPatna

“मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार के सकीबुल गनी का किया गया चयन

बीसीसीआई द्वारा आयोजित सत्र 2023-24 के सैयद मुश्ताक अली टी-20 मैच में पूर्वी-चम्पारण के खिलाड़ी सकीबुल गनी का चयन बिहार टीम में हुआ है। 15 सदस्यीय बिहार टीम की कमान बाबुल कुमार को सौंपा गया है वही सकीबुल गनी को टीम में उपकप्तान की जिम्मेवारी दी गई हैं। जानकारी देते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि राज ने बताया कि सकीबुल गनी एक बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं। सकीबुल ने सत्र 2021-22 में मिजोरम के खिलाफ अपने डेब्यू रणजी मैच में बिहार के लिए 405 गेंद में 341 रन बनाए, जिसमें 56 चौका व दो छक्का की शानदार पारी खेली। रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर का राष्ट्रीय कीर्तिमान भी सकीबुल गनी के नाम पर हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोतिहारी के अगरवा निवासी मन्नान गनी का पुत्र सकीबुल गनी एक मध्यम वर्गीय परिवार से आता है। बिहार अंडर-23, मुश्ताक अली (20-20) और विजय हजारे(50-50) ट्रॉफी में उसने अपने प्रदर्शन से पूर्व में भी काबलियत दिखाई हैं। सकीबुल गनी ने बिहार अंडर-23 के लिए 306, 281 और 147 रन की जबरदस्त पारी खेली हैं। वहीं विजय हजारे में खेलते हुए बिहार के लिए 113 और 94 रन तथा मुश्ताक अली में भी एक अर्धशतकीय पारी खेली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!