Samastipur

दलसिंहसराय;साईकिल चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

दलसिंहसराय,शहर के गंज रोड में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से साईकिल चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.चोर की पहचान बछबारा थाना क्षेत्र के चमथा निवासी राम विलाश राम के पुत्र विल्केश्वर राम के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सुचना मिली थी कि छात्रों द्वारा एक साईकिल चोर को पकड़ा गया है.जिसे पुलिस द्वारा पकड़ कर थाना लाया गया.चोर के पास से एक सौ से ऊपर मास्टर चाभी भी बरामद किया गया है.वह कई चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चूका है.वही कागजी करवाई के बाद चोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!