sportsNew To India

तीसरी राष्ट्रीय टी-20 टीम क्रिकेट चैंपियनशिप मैच हिमाचल की टीम जीती

राजस्थान के उदयपुर में चल रही तीसरी राष्ट्रीय टी-20 टीम क्रिकेट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ये जानकारी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने दी उन्होंने बताया कि पहले मैच में हिमाचल को जरूर हार का सामना करना पड़ा था। परंतु उसके बाद हिमाचल टीम ने अच्छी वापसी की और दूसरे मैच में कर्नाटका को हराया। जिसमें कप्तान रिंटू जसवाल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। वही तीसरे मैच के हीरो रहे अजय शर्मा ने बताया कि मैच से पहले उनके पैर में चोट लग गई थी। उनके लिए खेलना तो दूर चलना भी बहुत मुश्किल हो रहा था। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसका खामयाजा उनको पहले के दो मैचों में रन आउट होकर भुक्तना पड़ा। तीसरे मैच में उनसे चला नहीं जा रहा था। लेकिन प्रदेश के आत्मसम्मान की बात थी। हिमाचल टीम के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी था। और इसके लिए अजय पीछे नहीं हटे और फिर से प्रदेश के लिए खेलने के लिए मैदान में रनर लेकर उतरे 40 डिग्री सेल्सियस के बीच मैदान में खेलना बहुत मुश्किल था। लेकिन अजय और अंकित ने एक अच्छी पारी की शुरुआत की दोनों के बीच 125 रनों की पार्टनरशिप हुई जिसमें अजय ने 45 गेंद में 81 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 1 छः था। वही अंकित ने 40 बोलो में 49 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और हिमाचल को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का लक्ष्य दिया।

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल करके हिमाचल प्रदेश को शानदार जीत दिलाई। अजय ने कहा अभ्यास करते समय उनके दोनों बेट भी टूट गए थे लेकिन ठाकुर स्पोर्ट्स फतेहगढ़ और बद्दी इंडोर क्रिकेट अकादमी उनके लिए आगे आए और उन्हें स्पॉन्सर किया। अजय ने कहा कि अगर सरकार और एचपीसीए हमारी मदद के लिए आगे आती है तो वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश पूरे देश में नंबर वन क्रिकेट टीम बनेगी। इस जीत के बाद प्रदेश में हर जगह खुशी का माहौल है। अब हिमाचल प्रदेश का चौथा मैच राजस्थान के साथ 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!