Patna

“सम्राट चौधरी ने महात्मा गांधी को किया नमन:खादी मॉल से 2 जैकेट की खरीदारी के बाद ली सेल्फी,कहा.

गांधी जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचकर गांधी जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गांधी मैदान पहुंचे। वहीं इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान कहा कि बापू देश को श्रेष्ठ और आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा गांधी मैदान स्थित खादी मॉल पहुंचे। यहां से दोनों ने खादी के हॉफ जैकेट की खरीदारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जैकेट पहनने के बाद सेल्फी लेते सम्राट चौधरी।
सम्राट चौधरी अपने लिए 2 सेट खादी का जैकेट खरीदा। जिसके बाद उसकी पेमेंट खुद कैश काउंटर पर जाकर की। जैकेट खरीदने के बाद सम्राट चौधरी उसे पहन कर खुद से सेल्फी भी ली।

इस दौरान उन्होंने कहा की गांधी जी भारत को श्रेष्ठ बनाना चाहते थे, आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल पर ध्यान देने के लिए कहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!