Samastipur

“समस्तीपुर;तनिष्क’ ज्वेलरी शो-रूम में डाक्टरों के साथ मनाया गया ‘विश्व ह्रदय दिवस’

समस्तीपुर :- हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसी को लेकर समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘तनिष्क’ ज्वेलरी शो-रूम में डाक्टरों के साथ विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान स्टोर के मैनेजर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विश्व हृदय दिवस एक वैश्विक और बहुभाषी अभियान है जिसका उद्देश्य बाधाओं को दूर करना और लोगों को अपनी भलाई पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाना है। हृदय रोग और स्ट्रोक सहित हृदय संबंधी बीमारियां दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण हैं, विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के सभी लोगों को अपने दिल की देखभाल करने की याद दिलाता है और इस वर्ष का अभियान पहले हमारे दिल को जानने के आवश्यक कदम पर आधारित है। मौके पर डॉ. आरके सिंह, डॉ. मिथिलेश, डॉ. संजीव, डॉ. सुशांत, डॉ. संजय, डॉ. शिमाली समेत अन्य मौजूद रहे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!