Samastipur

“समस्तीपुर में बदला मौसम का मिजाज,गर्मी से मिली राहत, जाने आज का मौसम का हाल,कई स्थानों पर लगा जलजमाव

समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब एक घंटे तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद बूंदाबांदी हो रही है। तेज हवा के कारण समस्तीपुर-पटना मार्ग पर कई जगहों पर पेड़ भी सड़क पर गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इधर, बारिश के कारण सदर अस्पताल व आसपास के स्थानों पर पानी भी लग गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अचानक हुई वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि उत्तर बिहार में एक बार पुन: मानसून के सक्रिय होने के उम्मीद है।

सदर अस्पताल में लगा पानी
जिले के 4 अक्टूबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद मानसूनी सक्रियता में कमी आएगी। इस अवधि में 10-18 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है।

 

दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां कई स्थानों पर पानी लग गया। वहीं, समस्तीपुर पटना मार्ग पर कई पेड़ गिर गए। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में गिरे हुए पेड़ को काट कर हटाया गया तब जाकर यातायात शुरू हो पाया। उधर, वर्षा के कारण सदर अस्पताल, स्टेशन रोड, नगर निगम के वार्ड 19 आदि मोहल्ला में जलजमाव हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी हुई। आज भी बारिश होने की संभावना जताई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!