Patna

“शादी की अर्जी लेकर थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा:पुलिस ने कराए दोनों के सात फेरे

छपरा में प्रेमी प्रेमिका ने थाना पहुंचकर खुद की शादी की अर्जी लगाई है। पुलिस वालों और स्थानीय लोगों के पहल पर थाना परिसर में ही दोनों का गुरुवार को विवाह करा दिया गया। वाकया दाउदपुर थाना का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रेमी प्रेमिका में लड़के की पहचान दाऊद पुर थाना क्षेत्र के जगतिया गांव निवासी विशाल कुमार शर्मा (18) और लड़की की पहचान रेखा कुमारी (21)के रूप में हुई है। प्रेमी प्रेमिका और उसके परिजनों का पांच घंटे तक दाउदपुर थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गुरुवार की शाम में पुलिस और स्थानीय समाजसेवी के पहल पर विवाह कराया गया।

लड़का लड़की दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। उनका बीते चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो दिन पहले लड़का लड़की के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर चला था जिसके बाद लड़की के मां ने स्थानिय दाउदपुर थाना में लड़के के खिलाफ आवेदन दिया था।

पुलिस आवेदन की जांच में जुटी थी जब तक गुरुवार की दोपहर जोड़े ने थाना पहुंचकर पूरे मामले का जानकरी दी। आपस में प्रेम प्रसंग के मामले को देखते हुए दोनों के परिजनों को बुलाकर विवाह की पहल की गई।

थाना परिसर में दोनों का विवाह करा दिया गया। इस अनोखे प्रेम प्रसंग में विवाह को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग उस अनोखे पल को अपना मोबाइल में कैद करने लगे। शादी के बाद परिवार वालों की रजामंदी से लड़की दाउदपुर स्थित जगतिया अपने ससुराल चली गई।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि थाना में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया था। लड़का लड़की दोनों बालिग थे और स्वजातीय भी थे। परिजनों को विवाह करने के परेशानी थी, लेकिन समाजिक स्तर पर बैठ दोनों के परिजनों को समझाकर थाना परिसर में विवाह करा दिया गया है। लड़का लड़की राजी खुशी से लड़के के घर चले गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!