Samastipur

दलसिंहसराय;बाईक लूट मामले में पुलिस ने पांचवे अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम के मामले में पुलिस ने लूट की घटना में शामिल पांचवे अपराधी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.गिरफ्तार अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के नवादा निवासी विज्य सहनी के पुत्र सन्नी सहनी के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बीते 4 फरवरी को अजनौल गांव के पास फाइनेंस कर्मी मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा निवासी लालबाबू चौधरी के पुत्र मनीष कुमार से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.

 

 

इस मामले में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए लूटी गई बाइक की खोल कर रखी गई कल पुर्जे व मोबाइल के साथ दो माह पूर्व ही चार बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका था.सन्नी फरार चल रहा था जिसे गुप्त सुचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कागजी करवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!