Patna

नीतीश को फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे, हम उनके साथ रहे हैं,हम उनको अच्छे से जानते हैं:PK

मुजफ्फरपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे लिखकर रखिए। हम उनके साथ रहे हैं आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं। जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो भाजपा के साथ रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अगर देश की राजनीति की थोड़ी बहुत आपको समझ है तो कानून देश में बनता है। तो वो लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास होना होता है। राज्यसभा में भाजपा को बहुमत नहीं है। राज्यसभा में बिल को पास कराने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है। राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है। राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी है। हरिवंश कौन है, नीतीश कुमार की पार्टी के MP हैं। अगर आपने NDA छोड़ दिया है तो आप उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उस पद को छोड़िए या फिर उस MP को हटाइए। राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए अपने आदमी को बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर उनके द्वारा ठगने का उपाए कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!