PatnaSamastipur

“आज का मौसम:अगले 24 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट,जारी की चेतावनी…

आज का मौसम ।बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के तमाम क्षेत्रों में आज तेज बारिश होने की प्रबल आशंका है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया और मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश की स्थिति बनी है। वहीं दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है आपको बता दें बीते दो-तीन दिनों से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग ने ट्वीट कर राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है और लिखा है कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में 23 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस रेड अलर्ट में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

राज्यभर में गुरुवार की शाम से शुक्रवार तक कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई थी। पटना सहित कई जिलों में कई चक्रों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। अतिभारी बारिश भागलपुर, जमुई, बांका, खगड़िया, कटिहार के एक-दो स्थानों पर दर्ज की गई। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। लगातार बादलों के छाये रहने और बारिश होने से पारा तेजी से नीचे आया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!