Patna

भारत भ्रमण पर निकले विकास शिंदे:12 ज्योतिर्लिंगों की कर चुके हैं यात्रा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दे रहे हैं संदेश

अक्सर लोग 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए या चार धाम की यात्रा के लिए ट्रेन या बस का सहारा लेते हैं। बाइक से बहुत कम ही लोग हैं जो इन 12 ज्योतिर्लिंगों का सफर तय करते हैं। 12 ज्योतिर्लिंग सहित पूरे भारत का भ्रमण बाइक से करना काफी चुनौतियों से भरा है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बाइक से आठ बार पूरे भारत का भ्रमण कर चुका हो और आगे तीन और बार करना चाहे तो आप एक बार सोच में पड़ जाएंगे। महाराष्ट्र के विकास शिंदे इन दोनों बिहार में है। अब तक वो भारत का आठ चक्कर अपने बाइक से लगा चुके हैं। इस दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस सफर के दौरान अब तक विकास शिंदे के पेट्रोल पर 8 लाख रुपए खर्च हुए हैं। बाकी खर्च मिला कर कुल 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आठ बार कर चुके हैं पूरे देश का भ्रमण

विकास शिंदे ने फिलहाल अपनी 9वीं बार की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने यह यात्रा साल 2014 में शुरू किया था। उस वक्त उन्हें पूरे देश का भ्रमण करने में 7 से 8 महीने का समय लग गया था। अब वह आठ बार पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं, तो उन्हें एक चक्कर लगाने में 4 से 5 महीने का वक्त लगता है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान अपना एक टारगेट सेट किया था कि वह 5 लाख किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस तरह उन्होंने 4 लाख 30 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होंने कर ली है। 70,000 किलोमीटर और बाकि है।

पास करके बात करते हुए विकास ने बताया कि साल 2014 से अब तक वह आठ बार पूरे भारत का भ्रमण कर चुके हैं। अभी वह अपनी नौवीं बार की यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद वह और तीन बार पूरे भारत की यात्रा करेंगे। विकास ने बताया किसी यात्रा के दौरान उन्हें देश भर के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग लोगों से मिलने को मिला। उनके राज्य की संस्कृति को जानने का मौका मिला। इस 5 लाख किमी की यात्रा के दौरान उन्होंने यह समझा कि वह किसी राज्य में नहीं बल्कि भारत में है। हर जगह उन्हें वैसा ही आदर्श सम्मान मिला जैसा उन्हें महाराष्ट्र में उनके गांव में मिलता है।

10 लाख रुपए हो चुके हैं खर्च

इस दौरान दैनिक भास्कर ने जब उनसे पूछा कि बिहार के लोगों को मराठी लोग पसंद नहीं करते। आप बिहार आए हैं तो आपको कैसा लगा? जिसका जवाब देते हुए विकास शिंदे ने कहा कि मुझे कभी किसी राज्य में ऐसा नहीं लगा कि वह किसी अन्य जगह आ गए हैं। हर जगह उन्हें काफी प्यार और आदर, सम्मान मिलता है। वह अपने साथ गाड़ी पर ही एक बक्सा रखते हैं जिसमें उनकी जरूरत की सभी चीज होती है। आज तक कहीं से वह गुजरे, कभी किसी ने उनके साथ दुर्व्यवहार या कोई चोरी नहीं की है। 9 सालों के इस यात्रा में अब तक पेट्रोल पर उनका ₹8 लाख का खर्च हो चुका है। इसके अलावा और भी खर्च जोड़कर अब तक 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

भास्कर ने जब उनसे पूछा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य क्या है ? जिसका जवाब देते हुए विकास शिंदे ने कहा कि वह इस यात्रा के दौरान लोगों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं। जैसे कि लोगों के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी की इज्जत करो, गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनो, यात्रा के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें। ऐसी जागरूकता वह पूरे देश भर में घूम-घूम कर फैला रहे हैं।

“पूरे देश में फहराना चाहते हैं भगवा”

इसके साथ ही वह अपने आप को शिवाजी के भगवा झंडा का सिपाही बताते हैं। इसलिए वह पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज का झंडा हर जगह लहरना चाहते हैं। देश भर के ऊंचे-ऊंचे शिखर पर उन्होंने भगवा झंडा गाड़ा है। उन्होंने कहा कि देश भर से मिले भरपूर प्यार और सम्मान को वह कभी भूल नहीं सकते।

आठ बार की इस यात्रा में उन्होंने देश के 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्ति पीठ सहित नेपाल का भी भ्रमण किया है। विकास ने अब तक 4 लाख 30 हजार किलोमीटर का सफर अभी तक तय कर चुके हैं। वह भारत के साथ-साथ नेपाल भी गए। वह 3 बार और पूरे भारत का भ्रमण करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठ का दर्शन करेंगे। उन्होंने यह बताया कि वह 18 घंटे में 826 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!