Patna

“चंपारण मटन की एक्ट्रेस फलक खान बोली-फिल्म में बताया..बिहार हार नहीं मानता,पहुंची आरजेडी ऑफिस

बिहार की सियासत में मटन की चर्चा खूब है। कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह मटन-चावल का भोज देकर सुर्खियों में रहें तो कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद मटन रेसिपी चर्चा में रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन चर्चाओं के बीच शनिवार को ऑस्कर के लिए नामित ‘चंपारण मटन’ फिल्म की अभिनेत्री फलक खान राजद कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा – फिल्म के जरिए बताया गया है कि बिहार हार नहीं मानता। चाहे हालात कैसा भी हों। वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंपारण मटन की खासियत बताई।

प्रदेश अध्यक्ष ने चंपारण मटन की खूबी बताते हुए कहा – चंपारण की भूमि और पर्यावरण अच्छी है। इसलिए मटन का स्वाद भी अच्छा है। चंपारण की धरती से अहिंसा की आवाज उठी थी। इसलिए चंपारण मटन को हिंसा का हिस्सा नहीं मान लेना। हम लोगों ने वहां पर्यावरण, पहाड़ को बचाने की कोशिश की है।

समाज के मुद्दे को उजागर किया

फलक को राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने सम्मानित किया। रितु जायसवाल ने कहा – फलक खान ने फिल्म ‘चंपारण मटन’ में अपने अद्वितीय अभिनय के माध्यम से समाज के मुद्दों को उजागर किया है। उन्होंने अपनी कला से कोरोना काल के समय में जीवन की एक सच्ची कहानी को प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्व पटल पर बिहार का नाम रोशन किया है।

फिल्म में समाज का ताना-बाना है

अभिनेत्री फलक खान ने कहा- चंपारण के जानवरों का खाना ऑर्गेनिक है और मटन बनाने का तरीका भी अलग है। इसलिए बाकी जगहों के मटन से अलग चंपारण मटन है। उन्होंने कहा कि चंपारण मटन फिल्म के निर्माण में छह माह का समय लगा। फिल्म के जरिए दिखाने की कोशिश की है कि बिहार हार नहीं मानता है। चाहे हालात जो भी हों। हमलोगों ने लंबा लॉकडाउन झेला है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट ऑस्कर में सेमिफाइनल में ये फिल्म पहुंची है। मैं खुशनसीब हूं। लोगों से काफी प्यार मिल रहा है।

एक्ट्रेस को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की ओर से अभिनेत्री फलक खान को बेहतर अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, रितु जायसवाल, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, वृषिण पटेल आदि ने सम्मानित किया। नलिन वर्मा की लिखी लालू प्रसाद की जीवनी भी फलक खान को दी गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!