Samastipur

“रोसड़ा में उप मुख्य पाषर्द पति हत्याकांड:अबतक प्राथमिकी नहीं,विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी रोसड़ा पहुंचे

समस्तीपुर के रोसड़ा के उप मुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड में तीन दिन गुजर जाने के बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। इस बीच पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे राजनीतिक दल के नेताओं के कारण इस घटना पर राजनीति का रंग भी चढ़ने लगा है। शनिवार सुबह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अचानक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस मौके पर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने कहा कि वह इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि अरुण जमीन से जुड़े लोग थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने अपने बल पर पहचान बनाया था। इस घटना में प्रशासन पर लग रहे आरोपों पर उन्होने कहा कि पूरे मामले को देखा जा रहा है चार-पांच दिनों ने सभी सभी विन्दुओं पर जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। यह घटना काफी दुखद है। एसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं।

गुरुवार सुबह हुई इस घटना की प्राथमिकी अबतक दर्ज नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस कई बार पीड़ित परिवार से मिलने गई थी। रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अबतक इस मामले में आवेदन नहीं दिया है। घटना के दिन देर रात तक सभी लोग समस्तीपुर में थे। शुक्रवार को अंतिम संस्कार में थे। शनिवार सुबह भी संपर्क साधा गया था। तो पीड़ित परिवार ने कहा कोई राजनेता आए हुए हैं। पीड़ित परिवार की ओर मिलने वाले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण महतो पर कई आर्म्स एक्ट समेत कई मामला दर्ज है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!