Samastipur

समस्तीपुर;पोखर में उपलाता मिला किराना दुकानदार का शव:परिजनों का ग्रामीणों पर आरोप,अपहरण कर किया हत्या 

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड 15 स्थित धर्मूसाह पोखर में पानी में उपलाता शव मिला है। मृतक की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 निवासी उमेश गिरी के 26 साल का बेटा सुमंत गिरी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उधर, घटना के विरोध में लोगों ने सिंधिया दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों का आरोप था कि थाने का एक दरोगा शव का पोस्टमार्टम करने के बदले अंतिम संस्कार कर देने की बात कर रहा था। जिससे लोग और नाराज हो गए और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यक्ति सुमंत गिरी पैर से विकलांग था। वह किराना दुकान चलाकर जीवन यापन करता था। दो दिन पहले अचानक वह घर से गायब हो गया। परिजन अपने स्तर से काफी खोजबीन की है। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह युवक का शव पानी में उपलाता मिला।

एक महीना पहले हुआ था अपहरण

परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी 1 अगस्त को सुमंत गिरी का अपहरण हुआ था। पैसे की मांग की गई थी। तीन दिन बाद पटना में सुमंत मिला था। घटना की जानकारी विभूतिपुर थाना को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

गांव के लोगों पर लगा रहे हैं आरोप

मृतक की मां फुल कुमारी ने बताया कि गांव के ही दो-तीन लोग उसे उधार मांगने के लिए आए थे। उधार नहीं देने के कारण इसकी हत्या की गई है। शुक्रवार को बारिश के दौरान वह घर से निकला था। इसी दौरान इसका अपहरण कर लिया गया। रात के करीब 10 बजे तक इसका मोबाइल ऑन था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोग इसकी जगह-जगह तलाश कर रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।

बहन सुजाता ने आरोप लगाया है कि सुमंत की हत्या चाकू गोद कर की गई है। उसके शरीर पर तेजाब भी डाला गया है। इसके बाद सबको पोखर में फेंका गया है। ‌

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!