Samastipur

“थानेश्वरस्थान-विद्यापतिधाम में आखिरी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,3 लाख से ऊपर लोगों ने किया जलाभिषेक

सावन की अंतिम सोमवारी पर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर व विद्यापतिधाम में रात 12 बजे के बाद से ही कांवरियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर और आसपास के लोग बेगूसराय के झमटिया से गंगा जल लेकर करीब 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए आते हैं। रात दस बजे से ही कांवरियों का आना शुरू हो गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवरिया
इस दौरान लोग मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लगने लगे थे। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे शहर के स्टेशन रोड तक कांविरयों की लाइन लग गई थी। मंदिर के पंडा विपिन बाब ने बताया कि थानेश्वर स्थान मंदिर में आज कम से कम एक लाख से अधिक लोग जलाभिषेक करेंगे। रात से सुबह के सात बजे तक करीब 50 हजार से अधिक लोग जलाभिषेक कर चुके हैं। वही अभी कांवरियों का आना जारी है। उधर, भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास में 150 से अधिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है।

जगह-जगह लोगों ने लगाया था सेवा स्टॉल

अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में शहर और आसपास के लोग गंगा जल लाने के लिए बेगूसराय के झमटिया जाते हैं। गंगा जल लेकर लोग पैदल समस्तीपुर पहुंचते हैं। जिसको देखते हुए जिले के दलसिंहसराय से कोनईला, गांवपुर, पतैली, बेलारी, विशनपुर, जितवारपुर मालगोदाम चौक, स्टेशन चौक , रामबाबू चौक आदि 50 से अधिक स्थानों पर स्थानीय लोगो द्वारा कांवरियो सेवा स्टॉल लगाया गया था। जहां झमटिया से गंगाजल लेकर आ रहे कांवरियों की सेवा की गई। लोग गर्म पानी, नीबू पानी, फल आदि देकर उन्हें सेवा प्रदान कर रहे थे। इस दौरान लोग गाना बजाना भी कर रहे थे। डीजे की धुन पर लोग बम बम भोले की गीत गाकर कांवरियों का मनोबल बढा रहे थे।

विद्यापतिधाम में दो लाख से अधिक करेंगे जलाभिषेक

ऐतिहासिक विद्यपतिधाम मंदिर में रात से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। इस मंदिर में समस्तीपुर के अलावा बड़ी संख्या में लोग बेगूसराय समेत दूसरे जिला से लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अंतिम सोमवार पर 3 लाख से अधिक लोगों के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। सुबह सात बजे तक 50- 60 हजार से अधिक लोग जलाभिषेक कर चुके थे। स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि शाम तक लोग जलाभिषेक करेंगे। दिन भर में 3 लाख से अधिक लोग यहां जलाभिषेक करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!