Patna

अनोखा कावर यात्रा;51 फीट के कावर के साथ 251 कावरियों का जत्था पहुंचा मुजफ्फरपुर,11 सालों से निकल रही यात्रा

अनोखा कावर यात्रा;मुजफ्फरपुर.सावन के आठवीं और अंतिम सोमवारी पर कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट से उत्तर बिहार के बाबा गरीब स्थान धाम कहे जाने वाले गरीब स्थान मंदिर के लिए निकल चुका है। जिस दौरान एक अनोखा कावड़ यात्रा दिखा। जिसमें बाबा गरीब स्थान धाम की गुंबज बनाई गई है। इसके साथ ही देवघर के बाबा धाम की मां पार्वती और बाबा भोलेनाथ के गुंबज को दर्शाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों गुंबज के बीच रक्षा सूत्र के माध्यम से बंधन बनाया गया है। कावड़ का वजन 3:30 क्विंटल है। वहीं, इसकी लंबाई 51 फिट है। कावड़ को कुल 21 लोगों ने उठाया हुआ है। इस कावड़ यात्रा में करीब 200 से ज्यादा कांवरिया शामिल हैं। इसमें पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल दिखे। इस दौरान कांवरियों का उत्साह देखने लायक है।

 

कावड़ यात्रा नाम से यह बीते 11 सालों से चल रहा

बम कुंदन कुमार महतो ने बताया कि श्री ओम पूजा परिषद कावड़ यात्रा नाम से यह बीते 11 सालों से चल रहा है। इस कावड़ में प्रयोग किया गया बास अलग प्रजाति है। यह बास बिहार में नहीं मिलता है। इस बास को विशेष रूप से असम से मंगवाया जाता है। यह वही का प्रजाति है। कावड़ पर बाबा भोले और माता पार्वती का गुंबज बनाया गया है। सबसे आगे बाबा गरीबस्थान धाम का गुंबज बनाया गया है।

 

बाबा बर्फानी के शिवलिंग को भी बनाया गया

नीचे में बाबा का शिवलिंग बनाया गया है। साथ में 11*11 फीट का बाबा बर्फानी के शिवलिंग को भी बनाया गया है। आगे में बसहा बाबा बनाया गया है। हमारे जत्था में 251 काँवरिया शामिल है। बीते 11 साल से हमलोग इसी तरह से हस्ते खेलते जाते है। कावर को 21 कावरियो ने उठाया हुआ है। इसकी लंबाई 51 फीट है। इसका वजन 3.5 क्विंटल से अधिक है। इस कावड़ को 1.5 महीना में तैयार किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!