Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;जिले में 15 एमएम बारिश हुई,अगले 24-36 घंटों तक वर्षा की बनी रहेगी संभावना

समस्तीपुर का मौसम;उत्तर बिहार के जिलों में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है। इसके आगामी एक-दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। इस बीच मौसम गुरुवार को शाम तक करीब 15 एमएम बारिश हुई। वहीं विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24-36 घंटे तक वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान हल्की-हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं इस अवधि में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि 24-48 घंटों के बाद अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहते हुए 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहते हुए 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच दिनभर 90 फीसदी से अधिक आर्द्रता रही। सुबह में 95 फीसदी व दोपहर में 91 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही। इस दौरान 1.4 किमी की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चली।

 

वैज्ञानिक ने बीते दिनों हुए बारिश के बीच किसानों को खेतों में होने वाले जलजमाव के निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। वहीं धान की फसल 20-25 दिन का होने पर नेत्रजन का छिड़काव करने, अगात धान में तना छेदक कीट से निगरानी करने, सितंबर में अरहर की बुआई के लिए खेत तैयार करने व उरद फसल में पीला मोजैक वायरस ग्रस्त हुए पौधों को उखाड़ कर नष्ट करने की सलाह दी गई है।

 

^उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 24-36 घंटे के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस बीच आकाश में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। उसके बाद मौसम शुष्क बना रह सकता है। किसान खेतों में हुए अधिक जलजमाव को हटाते हुए सलाह के अनुरूप खेती करें। – डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!