Weather UpdateSamastipur

समस्तीपुर का मौसम:सुबह से हो रही है झमाझम बारिश,मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई

समस्तीपुर का मौसम:समस्तीपुर और आसपास के जिलों में पांच दिनों के बाद मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मंगलवार तड़के से लगातार बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों को सड़कों पर जलजमाव भी हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग ने दो तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। समस्तीपुर में गत 17 अगस्त को हल्की बारिश 41 एमएम हुई थी। चार दिनों से लोग उमस भड़ी गर्मी से परेशान थे। बारिश होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृ़षि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि आज यानी मंगलवार व बुधवार को समस्तीपुर और आसपास के इलाके में मध्यम से अधिक बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद कहीं -कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

समस्तीपुर में सुबह से हो रही बारिश
उसके बाद मौसम समान्य होने की उम्मीद है। इस अवधि कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 3-4 किलोमीटर की रफ्तार पूरवा हवा चलने की उम्मीद है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!