Samastipur

“समस्तीपुर;बाइक लूटकांड के एक आरोपी को बाइक समेत पकड़ा,एसपी विनय तिवारी ने किया उद्भेदन

समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य पथ के कर्पूरीग्राम थाना के चैतीदुर्गा मंदिर से आगे चकअशरफ के पास बाइक लूटकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के मोहम्मद उजाले के रूप में की गई है। इस दौरान पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार को एसपी विनय तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गत 18 जून को चक अशरफ निवासी विद्यानंद कुमार अपनी पत्नी के साथ बाजार आ रहे थे। इसी दौरान चैती दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक छीन ली। इस घटना को लेकर करपुरीग्राम थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एसपी ने बताया कि इस घटना को तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें से पुलिस ने मोहम्मद उजाले को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में राजू कुमार और अंकित कुमार फरार चल रहा है। उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!