Indian RailwaysSamastipur

सोनपुर मंडल के दलसिंहसराय सहित 15 स्टेशनों का होगा सिटी सेंटर के रूप में विकास,यात्री सुविधाओं का किया जाएगा प्रावधान

सोनपुर मंडल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 06.08.2023 रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोनपुर मंडल के दस स्टेशनों- मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, लखमिनियाँ , दलसिंहसराय, ढोली एवं रामदयालु नगर स्टेशनों सहित देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकास का शिलान्यास किया जायेगा ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विदित हो कि भारतीय रेल आधुनिकीकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय प्रतिष्ठानों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए इन पुनर्विकसित किये जा रहे स्टेशनों पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार बदला जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नियोजित सुविधाओं में अनावश्यक संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर परिसंचरण क्षेत्र (Concourse Area), उन्नत पार्किंग स्थान, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं।

 

 

*स्टेशन डिज़ाइन के मानक तत्व होंगे:*

• स्टेशनों का ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकास।
• शहर के दोनों किनारों का एकीकरण
• स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास।
• अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान।
• अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया ट्रैफ़िक सर्कुलेशन और इंटर-मॉडल एकीकरण।
• यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समान और अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए साइनेज।
• मास्टर प्लान में उपयुक्त संपत्ति विकास का प्रावधान एवं
• भूनिर्माण में स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता ।

इस ऑपरेशन के तहत देश के तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। इनमें मध्य प्रदेश का “रानी कमलापति स्टेशन”, कर्नाटक के बेंगलुरु का “सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन” और गुजरात का “गांधीनगर कैपिटल स्टेशन” शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं।

 

विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत सोनपुर मंडल के कुल 15 स्टेशनों( मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, लखमिनियाँ , दलसिंहसराय, ढोली एवं रामदयालु नगर, भगवानपुर, दिघवारा, शाहपुर पटोरी, साहेबपुर कमाल ,काढ़ागोला रोड) का चयन किया गया है जिनके बुनियादी ढांचे को नया रूप दिया जाएगा ।

 

रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना मे जनभागीदारी हेतु प्रयत्न किया जा रहा है तथा जनता से सुझाव लेने हेतु व्यापक प्रयास किए जा रहे है । रेलवे बोर्ड के वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है जिसपर कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है । इन सुझावों को अमृत भारत स्टेशन योजना मे शामिल किया जाएगा ।

 

 

सोनपुर मंडल में सभी 10 स्टेशनों पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रातः 9:00 बजे से (प्रधान मंत्री जी के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है , जिसमें अधिक से अधिक लोगों को योजना के बारे मे अवगत करवाया जाएगा तथा सुझाव/फीडबैक लिया जाएगा । इस संबंध मे भारत के भविष्य, यानि बच्चों की आशाएँ/आकांक्षायें जानने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है । सोनपुर मंडल ने 31 स्कूलों मे रेलवे एवं देश के विकास संबंधित ड्राइंग तथा निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की है जिसमें 2760 से अधिक बच्चों ने बड़े जोश व तन्मयता से भाग लिया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!