Samastipur

फूलपुर छोड़िए,नीतीश के अंदर बिहार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं,किसी को याद भी है नीतीश ने अंतिम बार कब लड़ा था चुनाव:PK

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यूपी के फूलपुर से लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने पर तंज कस दिया।प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जीवन में कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं, कहिए तो लिखकर दे दें। चुनावों की जितनी समझ मुझे है नीतीश कुमार चुनाव लड़ने की हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं। आप फूलपुर की बात कर रहे हैं बिहार में चुनाव लड़ने की उनके अंदर हिम्मत ही नहीं है। नीतीश चुनाव लड़ेंगे, नीतीश अंतिम बार चुनाव कब लड़े थे किसी को याद है? नीतीश ने चुनाव लड़ना बरसों पहले छोड़ दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

*नीतीश की इज्जत बचाने में लगा रहता है बिहार का पूरा प्रशासन: प्रशांत किशोर*

समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में वो आदमी एक पंचायत एक गांव बिना सुरक्षा के चल नहीं सकते हैं। सूबे में आज जो हालात हैं अभी उन्होंने समाधान यात्रा की थी और बिहार के पत्रकारों को पता भी होगा बिहार का पूरा प्रशासन इस बात पर लगा हुआ था कि किसी तरह से इज्जत रह जाए। नीतीश कुमार पर लाठी डंडा, जूता-चप्पल न चले, काला झंडा न दिखाया जाए और नीतीश कुमार इज्जत से चलें जाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!