Patna

Chanakya Niti tips: जीवन के हर कष्ट से उबार सकता है इन लोगों का साथ,आचार्य चाणक्य की यह बात

Chanakya Niti tips: चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसी कई बातों का वर्णन किया है जिन्हें जीवन में उतारने से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार, वह कौन से लोग हैं जो कठिन परिस्थिति में भी आपका साथ नहीं छोड़ते। यदि आपके जीवन में भी यह लोग हैं तो आप बेहद भाग्यशाली हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन लोगों को हासिल होती है जीत
हर व्यक्ति के जीवन में कभी-न-कभी कष्ट जरूर आते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन मुश्किल परिस्थितियों से वही निकल सकता है जो इस परिस्थियों से डरता नहीं है बल्कि डटकर इनका सामना करता है। चाणक्य ने यह भी कहा है कि व्यक्ति की हार या जीत उसकी सोच पर निर्धारित होती है।

 

जीवन में इन लोगों का साथ है जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में जीवनसाथी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में कठिन समय में भी यदि समझदार जीवनसाथी आपके साथ खड़ा है तो आप उस मुश्किल परिस्थिति से भी गुजर सकते हैं। ऐसे पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

मुसीबत में काम आती है ऐसी संतान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो संतान अपने माता-पिता की हर छोटी से लेकर बड़ी चीज का ख्याल रखती है। वह मुश्किल हालातों में भी अपने माता पिता को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने देती। इसलिए ऐसी संतान होना सौभाग्य की बात है।

अच्छी संगति है जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार अच्छे सज्जनों की संगति से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और उसके चेहरे पर एक तेज दिखाई देता है। यदि व्यक्ति अच्छी संगत में है तो वह जीवन की कोई भी ऊंचाई हासिल कर सकता है। अच्छी संगति के कारण ही व्यक्ति कठिन हालातों में भी हार नहीं मानता।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!