Samastipur

Dalsinghsarai Breaking;शहर मे रुपए की लेन देन में बदमाशों ने दुकानदार को खेत में खदेड़ कर चलाई गोली,जाँच मे जुटी पुलिस

Dalsinghsarai Breaking;दलसिंहसराय शहर के आईबी रोड ढेपुरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास क्वाटर में बैठे लटकेना दुकानदार पर बाइक सवार ने कई राउंड फायरिंग किया है । इतना ही नही गोली चलता देख भाग रहे दुकानदार को बदमाशो ने कुछ दूरी तक खेत में खदेड़ कर भी गोली चलाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालाकि दुकानदार बाल बाल बच गया । दुकानदार की पहचान ढेपुरा वार्ड संख्या 28 निवासी अमित चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है । इधर घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने मौके से एक खोखा, एक गमछा और एक जोड़ा सफेद चप्पल बरामद किया है ।

पुलिस पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार को थाने लाकर पूछताछ करने में जुटी है । दुकानदार के परिजनो ने बताया की रुपए बकाया को लेकर मनीष पर फायरिंग की गई है । घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष शभूनाथ सिंह ने बताया की घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुई है। सीसीटीटीवी को देखा जा रहा है । बहुत जल्द फायरिंग करने वाले सभी बदमाशो ने चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!