Samastipur

दलसिंहसराय में मोटर का तार जाड़ने के दौरान महिला को लगा करंट, हुई मौत

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत विद्यापतिधाम सन्यासी टोल गांव में एक महिला की करंट लगने से मौत से हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला बिजली मोटर के तार जोड़ने गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस घटना के संबंध में बताया गया कि महिला नहाने के लिए मोटर का तार बिजली बोर्ड में लगाने गई थी। तार लगाते ही महिला के शरीर में करंट प्रवाहित होने लगा, महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला के शरीर में पूर्ण रूप से करंट प्रवाहित हो चुका था। परिजन किसी तरह से करंट वाले तार से महिला को हटाया और अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, अस्पताल ले जाते वक्त ही उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई महिला की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना बुधवार की है।

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत के सन्यासी टोल वार्ड 5 निवासी मिथलेश गिरि की 48 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में की गई है। मिथलेश गिरी का बताना है कि जैसे ही उन्होंने मोटर के तार लगाए कि वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!